शामली, जनवरी 15 -- साइबर क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। पूरे भारत में साइबर अपराधियों का जाल बिछा है। शामली में कारोबारी से हुई 2.16 करोड़ की ठगी का जाल भी दक्षिण भारत के राज्यों में बैठकर बुना गया। पुलिस की अब तक की जांच में कर्नाटक और केरल में बैठकर ही साइबर ठगों ने इस घटना को अंजाम दे डाला। पुलिस अब तक सौ से अधिक खातों पर पहुंच सकी। इनमें से अधिकांश खातें दक्षिण भारत राज्यों के है। इनमें अधिकांश कर्नाटक और केरल के है। शेयर मार्किट में नयी कंपनी के आइपीओ एलाट कराने के नाम पर शहर के एक कारोबारी से 2.16 करोड़ की ठगी के मामले में पुलिस ने अपनी जांच का दायरा फैला दिया है। अब तक पुलिस विभिन्न बैंक में सौ से अधिक खातों को सीज करा चुकी है। इनमें 67 लाख रुपये की राशि होल्ड भी करा दी है लेकिन यह खातें अधिकांश दक्षिण राज्यों में है। जिन बैंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.