हरदोई, नवम्बर 27 -- हरदोई। अशोक चक्र से सम्मानित शहीद कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर की पुण्यतिथि पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। सुबह 10 बजे 10 बिहार रेजीमेंट की टुकड़ी द्वारा जिलाधिकारी आवास के सामने स्थित शहीद कर्नल पार्क में श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सिटी मजिस्ट्रेट, नगरपालिका अध्यक्ष सहित कई संभ्रांतजन, पूर्व सैनिक व गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...