फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 16 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व की ओर से किए गए आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने तहसील सदर में कर्नल सोफिया पर की गयी टिप्पणी का कड़ा विरोध किया। तहसील सदर में धरना दिया और टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह कों मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने और देशद्रोह का मुकदमा लगाये जाने की मांग की गयी। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसी तहसील सदर में पहुंचे। यहां पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मध्य प्रदेश के मंत्री ने देश की बेटी का अपमान किया है। मंत्री पर मुकदमा होना चाहिए जिससे कि आने वाले समय में हमारी सेना के किसी भी व्यक्ति के ऊपर कोई अभद्र टीका टिप्पणी न कर सके। इस दौरान जिलाध्यक्ष शकुंतला, वरुण त्रिपाठी, आसिफ, अरुण अग्निहोत्री, विवेक, जीशान कुरैशी, हिलाल शफीकी आदि की उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.