संभल, मई 16 -- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील में धरना देकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेसियों ने मध्य प्रदेश के भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में की गई टिप्पणी के विरोध में किया। कांग्रेसियों ने कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में सदर तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने कहा कि विजय शाह द्वारा देश की बेटी का यह अपमान देश, नारी शाक्ति और सेना का अपमान है। विजय शाह के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। शहर अध्यक्ष शिव किशोर गौतम ने कहा कि विजय शाह को बर्खास्त कर देशद्रोह का मुकदमा कायम कर जेल में डाला जाए। इस अवसर पर हाजी मरगूब आलम, अमित उठवाल एडवोकेट, संजय सक्सेना, सतपाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.