हरिद्वार, मई 17 -- अम्बरीश कुमार विचार मंच ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने पर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान विद्यापीठ मैदान के निकट से ऋषिकुल तिराहे तक पैदल मार्च निकाला गया। विचार मंच से जुड़े लोगों ने मंत्री विजय शाह मुर्दाबाद, सेना का अपमान नहीं सहेंगे के नारे लगाकर देवपुरा चौक पर प्रदर्शन किया। मंच के अध्यक्ष सोम त्यागी ने कहा कि मंत्री विजय शाह का बयान सेना का मनोबल गिराने, देश की एकता और अखंडता खंडित करने वाला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...