अमरोहा, मई 15 -- जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा की भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की अमर्यादित टिप्पणी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी के साथ ही राजद्रोह का मुकदमा चलाया जाए। इस ओर भाजपा नेताओं की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष फैज आलम राईनी, सचिन चौहान, ख्यालीराम राणा, राजकुमार अरुण, शाहिद सिद्दीकी, मयंक गुर्जर, मेराजुल जफर एडवोकेट, अली इमाम रिजवी एडवोकेट, जीशान अली, मोहसिन अली, अली हसन, शेर सिंह...