चम्पावत, अगस्त 2 -- लोहाघाट। विकासखंड बाराकोट में कर्नल विनोद अधिकारी के पिता कल्याण सिंह अधिकारी (80) का निधन उनके आवास पोखरी खाल बाराकोट में गुरुवार को हो गया। उनके निधन पर सामाजिक, राजनीतिक और विभिन्न संगठनों ने शोक जताया। स्व. कल्याण अधिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बची सिंह अधिकारी के पुत्र थे। वह आईटीबीपी से अधिकारी पद से सेवानिवृत हुए थे। उन्होंने पूर्व में विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। उनके निधन पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष नगेन्द्र जोशी, जगदीश सिंह तड़ागी, केदार सिंह अधिकारी, हयात सिंह तड़ागी, नारायण सिंह अधिकारी, प्रहलाद सिंह अधिकारी, राजू अधिकारी आदि ने शोक जताया है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...