आगरा, फरवरी 22 -- ग्रीन स्कूल से सम्मानित कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल ने वर्ष 2024-25 में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल की है। हॉर्टीकल्चर विभाग द्वारा आयोजित उद्यान प्रतियोगिता में 'सर्वोत्तम 500 वर्ग मीटर तक के संस्थागत/पब्लिक पार्क' श्रेणी में विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय की निदेशिका दीपिका त्यागी के सतत मार्गदर्शन को जाता है। वर्तमान में विद्यालय परिसर में लगभग 200 प्रजातियों के पौधे हैं, जिनमें मंकी प्लांट, ट्रम्पेट वाइन, फ्लेम वाइन, बोनसाई और विभिन्न प्रकार के सक्युलेंट्स जैसी दुर्लभ प्रजातियां भी शामिल हैं। ये पौधे विद्यालय के उद्यान की सुंदरता बढ़ा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.