प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 16 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री ने कर्नल सोफिया के विषय पर बेतुका बया दिया है। इसी से नाराज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सदर तहसील परिसर में नारेबाजी कर मंत्री पर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी सहित कार्यकर्ताओं ने एमपी सरकार के मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर देशद्रोह का मुकद्दमा एफटीसी कोर्ट में चलाने की मांग की है। तहसील परिसर में नारेबाजी के समय नगर अध्यक्ष इरफान अली, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करुण पांडेय, डॉ.प्रहलाद तिवारी, राम रतन तिवारी, प्रशांत सिंह, नगर प्रभारी मो.इश्तियाक, अब्दुल रहमान, श्याम शंकर तिवारी, शुभम मिश्रा, मकरंद शुक्ला, अभय किशोर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.