देहरादून, फरवरी 10 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। शेयर बाजार में निवेश के झांसे में साइबर ठगों ने रिटायर्ड कर्नल को अपना शिकार बनाया। उनसे करीब 11.20 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की साइबर सेल में दी शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिमला बाईपास निवासी कर्नल सतेंद्र कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उन्हें वृतिका आनंद नाम की एक महिला ने संपर्क किया था। उसने खुद को वेंचुरा सिक्योरिटीज के सीईओ का असिस्टेंट बताया और शेयर ट्रेडिंग के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया। ग्रुप में तथाकथित एक्सपर्ट शेयर बाजार और आईपीओ में भारी मुनाफे का दावा करते। जालसाजों ने कर्नल सिंह को अपना बताया एप डाउनलोड कराया। विश्वास जीतने के लिए ठगों ने एक चाल चली। शुरुआती निवेश के बाद जब कर्नल ने जांचने के लिए एप से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.