गोंडा, फरवरी 6 -- तरबगंज। क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह ने अपने कार्यालय के पीछे कर्तव्य वाटिका लगाकर प्रकृति प्रेम का संदेश दिया है। कर्तव्य वटिका में कुल 51 फलदार व सुगंधित पौध लगाए गए हैं। जिसमें सांसद करण भूषण सिंह, क्षेत्रीय विधायक प्रेम नरायन पांडेय, एसडीएम विश्वमित्र सिंह, तहसीलदार आशुतोष पाण्डेय समेत क्षेत्र के कई संभ्रांत लोगों ने एक-एक पौध लगाया है। सीओ उमेश्वर प्रभात सिंह बताते हैं क्षेत्र के लोगो की तरह ही इन पेड़-पौधों की देख रेख करता हूं। पेड़ो में प्रतिदिन खुद पानी डालता हूं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.