फरीदाबाद, जनवरी 26 -- फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने जिला पुलिस के जाबांज पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने एक महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर समेत छह पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इनमें मुठभेड़ के बाद बदमाशों को दबोचने से लेकर साइबर ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी शामिल हैं। साइबर अपराध सेंट्रल थाना एसएचओ विमल राय के पांच माह के कार्यकाल में साइबर ठगी के 415 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । उन्होंने 328 मामलों का निपटारा किया। इसके अलावा एनसीआरपी (नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल) पर दर्ज हुई शिकायतों का भी निपटारा किया। पांच माह में शिकायतकर्ताओं को तीन करोड़ रुपये वापस दिलाए गए। अपराध शाखा सेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.