भागलपुर, फरवरी 14 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता कर्ण सेना की बैठक गुरुवार को मिरजानहाट में राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर पंडित की अध्यक्षता में हुई। 16 फरवरी को आयोजित होने वाले शिवाजी की जयंती पर चर्च हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि शिवाजी महाराज ने दक्षिण भारत में औरंगजेब को पांव नहीं रखने दिया। दस हजार वर्षों का इतिहास साक्षी है, सनातनी हिन्दुओं ने सभी धर्मों की रक्षा की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय साह, तरुण घोष, निरंजन कुमार सिंह, मनोज पंडित आदि ने भी अपने विचार रखे। मौके पर रूपा रानी साहा, अनुराधा मिश्रा, राम नारायण सिंह, बबली वर्मा, रविन्द्र महतो, संजीव कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...