बोकारो, फरवरी 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। कर्ण समागम द्वारा वास्तु विहार सेक्टर 8 के फेज 8 में कार्यकारिणी सदस्य धीरेन्द्र प्रसाद सिन्हा के आवास पर धुमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जबकि कर्ण समागम संस्था की स्थापना 2023 में बोकारो जिला व इसके आसपास बिछड़े कर्ण कायस्थ को एकजुट करने के उद्देश्य से की गई थी। कर्ण समागम वृद्ध लोगों की सहायता, गरीब बच्चों को पढ़ाने, कंबल वितरण, पौधारोपण समेत कई कार्यक्रम आयोजित करते रहता है। कार्यक्रम की शुरुआत चित्रगुप्त भगवान की पूजा अर्चना से हुई। सर्वप्रथम भगवान चित्रगुप्त को संरक्षक चंद्रपति मल्लिक,अध्यक्ष अनिल कुमार कर्ण सहित सभी उपस्थित सदस्यों ने अबीर लगा कर बोकारो के सभी कायस्थों के सुख समृद्धि की कामना की गई। होली मिलन कार्यक्रम में संरक्षक चंद्रपति मल्लिक, महासचिव मिहिर कंठ, उपाध्यक्ष सिद्...