बुलंदशहर, फरवरी 15 -- क्षेत्र के ग्राम कर्णवास पावन गंगा तट पर स्थित प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर में लग गईं। दूर-दराज़ के गांवों एवं शहरों से आए भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस विशेष पर्व पर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। रंग-बिरंगी झालरों, पुष्प मालाओं और आकर्षक विद्युत सज्जा से पूरा परिसर भव्य एवं आलोकित दिखाई दिया। हर हर महादेव के साथ शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। इस अवसर पर वंदनम् गंगे टीम के गंगा सेवकों ने सेवा-भाव के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.