चमोली, अप्रैल 24 -- सदशिव रामलीला कमेटी के सौजन्य से कर्णप्रयाग मुख्य बाजार में रामलीला का आयोजन शुरू हो गया है। बुधवार को राम जन्म की लीला का मंचन किया गया। रामलीला शुरू होने से पहले बालिकाओं ने कोरस गान प्रस्तुत किए। देर रात तक रामलीला को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी रही। रामलीला मंचन में भगवान श्रीराम का जन्म होते ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। दर्शकों ने पुष्प वर्षा की और भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। इस मौके पर प्रताप लूथरा, कांति प्रसाद डिमरी, भाष्कर सेमवाल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...