चमोली, जुलाई 11 -- कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग नगर के सुभाषनगर मोहल्ले में एक जीर्णशीर्ण भवन से दुर्घटना की संभावना की शिकायत पर तहसील प्रशासन की टीम ने गुरुवार को एसडीएम एसएस रांगड़ के नेतृत्व में भवन का निरीक्षण किया। सुरक्षा की दृष्टि से मोहल्ले की हल्का मोटर सड़क पर गेट लगाने की स्थानीय लोगों के साथ सहमति बन गई है। एसडीएम ने कहा कि सुभाषनगर मोहल्ले में एक जीर्णशीर्ण भवन बारिश के चलते तिरछा हो गया है। इससे यहां दुर्घटना की आशंका जताते हुए स्थानीय लोगों ने सुरक्षात्मक कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर तहसील प्रशासन के साथ नगर पालिका और लोनिवि के अधिकारियों के साथ भवन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिसके बाद यहां स्थानीय निवासियों की सहमति पर भवन स्वामी की ओर से ध्वस्तीकरण किए जाने तक मोहल्ले की हल्का मोटर सड़क पर गेट लगाकर मौसम के अनुरूप आवाजाही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.