चमोली, फरवरी 24 -- सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से पालिका सभागार में कर्णप्रयाग में नवनियुक्त नगर मंडल अध्यक्ष बृजेश बिष्ट का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनावों के लिए पार्टी संगठन को मजबूत कर संगठन का विस्तार किया जाएगा। साथ ही जल्द कार्यकारिणी बनाई जाएगी और नगर पालिका चुनाव में जिन लोगों ने पार्टी के खिलाफ काम किया उनको सर्वसम्मति से पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं लेने दिया जाएगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष गणेश शाह, सुभाष चमोला, चेतन मनोड़ी, लक्ष्मी जोशी, हरीश सती, राजा चौहान, रहीम सिद्दीकी, सीता देवी, सीमा देवी, आशा डिमरी, देवेंद्र खंडूड़ी, दीपा भट्ट, मधु रावत आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.