लखनऊ, फरवरी 22 -- काकोरी में कर्ज से परेशान होकर एक युवक ने रविवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में पिता को लटका देखा तो बेटा चीख पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े। युवक के फांसी लगाने की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिवरी गांव निवासी वीरेंद्र रावत (40) मजदूरी करते थे। परिवार में पत्नी सीमा, बेटी अनामिका और बेटा आदित्य है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी और बेटी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गई थी। घर पर वीरेंद्र और उसका बेटा आदित्य था। रविवार सुबह वीरेंद्र घर पर शराब पीकर आया और मकान की पहली मंजिल पर चला गया। काफी देर तक वीरेंद्र के नीचे न आने पर बेटा आदित्य उपर कमरे में गया तो वहां पिता को फंदे से लटका देखकर चीखने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। पड़ोसियों ने वहां देखा कि वीरेंद्र...