मैनपुरी, मई 1 -- थाना क्षेत्र के ग्राम कैल्टी में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई और शव का पोस्टमार्टम कराया। कोई तहरीर नहीं दी गई है। परिजनों का कहना है कि मृतक कर्ज से परेशान था इसी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। ग्राम कैल्टी निवासी रवि कुमार पुत्र प्रमोद जाटव ने बताया कि उसका भाई 32 वर्षीय प्रमोद शराब पीता था जिससे वह कर्ज में डूब गया था। इसको लेकर घर में विवाद भी रहता था। शराब और कर्ज से परेशान होकर उसने गुरुवार की सुबह खेतों पर जाकर पेड़ पर फांसी लगा ली। जानकारी पाकर पहुंचे परिजन उसे पेड़ से उतारकर किशनी अस्पताल लाए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ललित भाटी ने बताया कि मृतक शराब पीता था, उसने फांसी लगाई ये बात सामने ...