कुशीनगर, नवम्बर 29 -- कुशीनगर। ऋण वसूली न्यायाधिकरण, इलाहाबाद के आदेश के अनुपलन में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा हरैया बुजुर्ग ने साबिर अली पुत्र मोहम्मद खलील व बेगम गेना निवासी मठिया तप्पसी की शिवपुर बुजुर्ग एवं शिवपुर डीह में जमीन की नीलामी हेतु शुक्रवार को नीलामी की घोषणा की गई। यह नीलामी 30 दिसंबर 2025 को ऑनलाइन पोर्टल https://drt.auctiontiger.net के माध्यम से होनी है। धनञ्जय पाठक पुत्र परमहंस पाठक निवासी ग्राम मठिया तप्पसी द्वारा पूर्व में पूर्वांचल ग्रामीण बैंक से जेसीबी हेतु ऋण लिया गया है। ऋण में जमानदार साबिर अली व बेगम गेना की भूमि जमानत के रूप में प्रयुक्त हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.