वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 4 -- यूपी के अलीगढ़ में तहसीलदार कोल की गाड़ी में मंगलवार बकाएदार की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि तहसील कर्मियों द्वारा अपहरण कर गाड़ी में उत्पीड़न और अभद्रता की गई। इस वजह से मौत हुई है। हालांकि प्रशासन ने परिजनों के आरोपों को खारिज कर दिया। रजा नगर निवासी इस्माइल खान (55) कारपेंटर थे। बेटे फिरोज ने बताय कि 50 वर्गगज के एक प्लॉट पर मकान बनवाने के लिए बैंक से लोन लिया था। जिसमें करीब 1.47 लाख रुपये का कर्ज बकाया था। आर्थिक तंगी के चलते वह किश्तें नहीं भर पाए। मामला अदालत तक पहुँचा और बार-बार नीलामी विफल होने के बाद, अदालत ने रिकवरी के आदेश जारी कर दिए। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे तहसील कोल से अमीन सतेंद्र चौहान और खजान सिंह तहसीलदार कोल की गाड़ी में रजा नगर पहुंचे। जहां से बकाएदार इस्माइल को ...