मैनपुरी, जनवरी 19 -- कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ महासंग्राम को लेकर को सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लालपुर में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में मनरेगा के जनपद प्रभारी प्रकाश प्रधान ने कहा कि मनरेगा में मजदूर को गांव में 100 दिन की रोजगार की गारंटी थी। भाजपा सरकार ने अब 60 प्रतिशत केंद्र व 40 प्रतिशत राज्य सरकार से भुगतान देने के निर्देश दिए हैं। जो सरकार पहले से ही कर्ज में है, वह भुगतान कैसे करेगी। पहले जो प्रस्ताव गांव में पास हो जाता था, अब वह केंद्र सरकार करेगी। ऐसी स्थिति लाकर मजदूर भाइयों के साथ शोषण किया गया है। शहर अध्यक्ष डा. नगेंद्र यादव ने कहा कि मनरेगा वह योजना थी, जिसने कोरोना काल में भी मजदूरों को गांव में ही रोजगार दिया था। आज मनरेगा खत्म कर भाजपा ने मजूदर भाई के साथ महिला मजदूर के साथ भी अन्याय किया है...