बस्ती, नवम्बर 7 -- बस्ती। सोनहा थानाक्षेत्र स्थित नरखोरिया गांव निवासिनी एक महिला का शव कमरे में छत की कुंडी से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने किसी प्राइवेट बैंक से कर्ज ले रखा था। कर्ज चुका न पाने से वह तनाव में थी। नरखोरिया गांव निवासी बसंत सोनी की पत्नी मनीता देवी (45) ने किसी प्राइवेट बैंक से कर्ज ले रखा था। कर्ज चुकाने को लेकर मनीता काफी तनाव में थी। उसकी बेटी की भी शादी तय हो गई थी। शादी में होने वाले खर्च जुटाने के लिए वह किसी तरह प्रयास कर रही थी। बताया जा रहा है कि प्राइवेट बैंक के कुछ लोग उसके घर पर पहुंचे थे। उन्होंने कर्ज चुकाने के लिए दबाव बनाया। रात में मनीता परिवार के सदस्यों के साथ बरामदे में सोई थी। सुबह तकरीबन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.