मधुबनी, जनवरी 4 -- मधुबनी, विधि संवाददाता । शहर के गदियानी मोहल्ला में रविवार को समस्तीपुर के रहने वाले फर्नीचर कारीगर अमित शर्मा फंदा से झूलता मिला। दोपहर में जैसे ही लोगों को जानकारी मिली मोहल्ला में सनसनी फैल गई। लोगों ने फंदा से निकालकर उसे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार दल-बल के साथ सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम में भेज दिया। अमित कुमार यहां अपने एक रिश्तेदार के पास फर्नीचर कारीगर का काम करता था। वह लाल बाबू के यहां किराए पर रहता था। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। मृतक के भाई अनमोल कुमार के बयान पर थाना में ओडी केस दर्ज किया गया है। थाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.