झांसी, अक्टूबर 31 -- कोतवाली मोंठ थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव कुम्हरार में शुक्रवार सुबह 60 वर्षीय वृद्ध किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने बताया कि कर्ज और हालिया बारिश से फसल बर्बाद को लेकर परेशानी के चलते यह कदम उठाया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव कुम्हरार निवासी कमलेश यादव (60) किसान थे। उनके पास करीब तीन बीघा कृषि भूमि थी। जिस पर उन्होंने फसल बोई थी। पर, हालिया बारिश से फसल नष्ट हो गई थी। जिससे वह परेशान थे। शुक्रवार को सुबह परिजन अपने कामों में व्यस्त थे। तभी वह अंदर के कमरे में गए। वहीं सीलिंग फैन के सहारे रस्सी बांधकर फंदा बनाया और झूल गए। जब परिजन अंदर के कमरे में पहुंचे तो वह बंद था। जिससे उन्हें शंका हुई। उन्होंने खिड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.