नई दिल्ली, जनवरी 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मुखर्जी नगर पुलिस ने ऑटो चालक द्वारा कर्ज देने वाले तीन लोगों को झूठे मामले में फंसाने की साजिश का खुलासा किया है। इस संबंध में पुलिस ने घायल ऑटो चालक प्रभास पांडे और आरोपी आशीष उर्फ चुन्नू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक, 28 दिसंबर को 2 बजे मुखर्जी नगर थाने को सूचना मिली कि रिंग रोड के पास वाल्मीकि मंदिर के नजदीक, मलिकपुर (आजादपुर से किंग्सवे कैंप जाने वाले रास्ते पर) में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां एक घायल युवक ऑटो में लेटा मिला। उसे पुलिस ने तुरंत सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका ऑपरेशन किया गया और सर्जरी के बाद उसके शरीर से गोली निकाली गई। पूछताछ में सोनिया विहार निवासी घायल...