ललितपुर, नवम्बर 27 -- जनपद के भोलेभाले ग्रामीणों से ठगी का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार वी पैक्स दैलवारा सहकारी समिति के सचिव ने कर्ज दिखाकर किसानों के हजारों रुपये हड़प लिए, जिससे आक्रोशित किसानों ने प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी को शिकायती पत्र सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। किसान नेता केहर सिंह बुंदेला के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने प्रभारी मंत्री से मुलाकात करते हुए बताया कि वी वैक्स सहकारी समिति दैलवारा के वह सदस्य हैं। समिति से खाद का लेनदेन वह नगद करते चले आ रहे हैं। समिति पर तैनात सचिव ने भरोसे में लेकर उनका चेक ले लिया और बाद में रसीद ले जाने की बात कही। कुछ दिन बीतने के बाद जब उन्होंने अपनी रसीद मांगी तो सचिव ने उनको ऋणी बताकर पैसा हड़प लिया। जब उन लोगों ने इस पर विरोध दर्ज कराया तो स...