सुल्तानपुर, जनवरी 28 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कस्बा दोस्तपुर निवासी रमाकांत गुप्ता ने एक व्यक्ति पर कर्ज के नाम पर उत्पीड़न, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और जबरन खाली चेकों पर हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित के अनुसार उसने अपनी पुत्री की शादी के लिए अंबेडकरनगर जनपद के उम्मरपुर निवासी संदीप उर्फ भोला अग्रहरि से 40 हजार रुपये उधार लिए थे। जिसे उसने शादी के बाद दो किस्तों में लौटा दिया। आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी ने ब्याज के नाम पर फोनपे के माध्यम से करीब 64,799 रुपये वसूल लिए। वहीं शादी का सामान दिलाने के एवज में ली गई पूरी रकम भी नकद अदा कर दी गई। इसके बाद भी आरोपी द्वारा सात लाख रुपये का कर्ज बताकर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी अपने साथियों के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.