मेरठ, जनवरी 30 -- सिविल लाइन थाना क्षेत्र के यादगारपुर में कर्ज के दबाव और मानसिक प्रताड़ना से परेशान एक प्लंबर ने आत्महत्या कर ली। युवक ने फांसी लगाने से पहले मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड किए, जिनमें उसने कर्ज, आर्थिक तंगी और कर्ज देने वालों द्वारा परेशान किए जाने की बात कही। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। यादगारपुर निवासी गोविंद पुत्र ओमप्रकाश पेशे से प्लंबर था। उसकी करीब पांच साल पहले शादी हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। वह माता पिता, भाई-भाभी के साथ रहता था। परिजनों के मुताबिक, गोविंद ने कामकाज के लिए कर्ज लिया था, जो समय के साथ बढ़ता गया। कर्जा देने वाले लगातार पैसे के लिए उसे परेशान कर रहे थे, जिससे वह मानसिक तनाव में रहने लगा। बुधवार रात गोविंद ने मोबाइल पर वीडियो रिकॉ...