संभल, फरवरी 9 -- बबराला थाना पुलिस ने 2 फरवरी की रात हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर निवासी युवक की हत्या मामले में बुलंदशहर निवासी पेट्रोल पंप सेल्समैन व मैनेजर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की, तो हकीकत सामने आई। पुलिस ने बताया कि कर्ज की रकम हड़पने के लिए दोनों ने मिलकर युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या की थी, और हादसा दर्शाने के लिए शव को पेट्रोल पंप से करीब 200 मीटर दूर फेंक दिया था। हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर थानांतर्गत आदर्श नगर निवासी 40 वर्षीय रविंद्र की हत्या के मामले पुलिस ने रविवार को राहुल निवासी हाजीपुर थाना स्याना जनपद बुलंदशहर व राजेश निवासी खनौदा थाना औरंगाबाद जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि रविंद्र से सालभर पहले दूर के रिश्तेदार राहुल निवासी हाजीपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.