बांदा, फरवरी 13 -- बांदा। संवाददाता कर्ज की नोटिस और मर्ज से परेशान किसान ने मवेशी बाड़ा में रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जसपुरा थाना क्षेत्र के सिकहुला गांव निवासी 75 वर्षीय गोरेलाल पुत्र प्यारेलाल खेती-किसानी करता था। उसके पास पौने पांच बीघा जमीन थी। गुरुवार की रात मवेशी बाड़ा में लगे बांस पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो मौके पर पहुंचे परिजनों ने कुंडी खटखटाई, लेकिन अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। किसी तरह परिजन दरवाजा खोल कर अंदर पहुंचे देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही घरवालों में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर आसपास के लेाग मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.