फिरोजाबाद, फरवरी 19 -- थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। वह दूध का काम करता था। वह कर्ज से परेशान था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गढ़ी तिवारी निवासी मुकेश (26) पुत्र हरफूल खेती के साथ साथ दूध का काम करता था। वह बुधवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। वह प्रातः देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर भाई जयराम उसे बुलाने पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने पर दवाजा नहीं खुला तो परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने आशंका होने पर दरवाजा तोड़ दिया। मुकेश मफलर के सहारे फंदे पर लटका दिखाई दिया। घर में चीख पुकार होने पर पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.