गया, मार्च 22 -- कर्क व्यू स्कूल में शनिवार को रोमांचक रोबो सूमो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने अभिनव भावना और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सात तीव्र नॉकआउट हुए, जिसमें छात्रों के बनाए गए रोबोटों ने ताकत, रणनीति और इंजीनियरिंग उत्कृष्टता की लड़ाई में एक दूसरे का सामना किया। कार्यक्रम की सम्मानित अतिथि मेजर जनरल मुखर्जी रहीं। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्द्धन किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान दिया गया। बताया गया कि प्रतियोगिता ने छात्रों को अपने रोबोटिक्स, कोडिंग और इंजीनियरिंग कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.