देवघर, अक्टूबर 4 -- करौं। प्रखंड में दुर्गा पूजा धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ भक्तिमय वातावरण में गुरुवार को संपन्न हुआ। दुर्गा पूजा के अवसर पर करौं बाजार में तीन दिन तक मेले का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में महिला-पुरुष, बच्चे व बुजूर्ग मेला देखने पहुंचे। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच करौं बाजार में गुरुवार संध्या को मूर्ति का विसर्जन स्थानीय राजा बांध तालाब में किया गया। लोगों ने गमगीन माहौल में माता दुर्गा को विदाई दी। करौं बाजार के कर्णेश्वर दुर्गा मंदिर, आचार्य टोला दुर्गा मंदिर, दे पाड़ा दुर्गा मंदिर, केवट टोला दुर्गा मंदिर में स्थापित दुर्गा माता की प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ अंतिम विदाई दी गई। जिसमें करौं बाजार सहित विभिन्न गांवों से आए काफी संख्या में लोग सरीक हुए। करौं बाजार में शा...