देवघर, अप्रैल 22 -- करौं प्रतिनिधि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करौं में परिवार कल्याण कार्यक्रम के लिए नए वित्तीय वर्ष में योग्य दंपत्ति सर्वे व फैमिली प्लानिंग सामग्री के लिए सहिया साथी को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कृष्णकांत सिंह ने सभी सहिया को सख्त आदेश दिया कि नए वित्त वर्ष में अप्रैल से जून प्रथम तिमाही के लिए सहिया का आईडी से परिवार कल्याण संबंधी सामग्री का ऑनलाइन इंडेंट एएनएम के पास किया जाना है। एएनएम द्वारा सभी सहिया को इंडेंट करने के पश्चात सामग्री दी जाएगी। साथ ही इस वित्तीय वर्ष के लिए सभी योग्य दंपत्ति का घर-घर जाकर 30 अप्रैल तक सर्वे समाप्त करने का आदेश दिया गया। साथ ही सर्वे के दौरान वैसी महिला व पुरुषों को चिन्हित किया जाना है जो महिला बंध्याकरण व पुरुष नसबंदी के लिए इच्छुक हैं। महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.