देवघर, जनवरी 28 -- हावड़ा नई दिल्ली मुख्य रेलवे लाइन अवस्थित कोलडीह के पास रेलवे लाइन के नीचे बरसों पूर्व बनाया गया पुलिया जर्जर हो गया है एवं पुलिया के नीचे पानी भरा रहने के कारण राहगीरों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है l आवागमन करने वाले राहगीरों ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा इस पुलिया को ठीक करने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं किया जा रहा है l जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है l लोगों ने कहा कि इस पुलिया के रास्ते प्रतिदिन लोग गुजरते हैं और गंतव्य स्थान को जाते हैं l इस पुलिया से होकर रोजाना देवघर जिले के करौं प्रखंड, जामताड़ा जिले के लोगों का हमेशा आना-जाना लगा रहता है। जिससे lउन्हें कठिनाई होती है l लोगों का कहना है की रेलवे प्रशासन को इस पर ध्यान देकर अविलंब पुलिया को ठीक करना चाहिए। ताकि लोगों को आने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.