देवघर, फरवरी 9 -- प्रखंड के भलगड़ा सरकारी आईटीआई कॉलेज में बेरोजगार युवकों के लिए प्रशिक्षण शुरू किया गया है l मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत झारखंड सरकार के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल प्रशिक्षण विभाग द्वारा प्रखंड क्षेत्र के बेरोजगार युवकों को रोजगार दिलाने के लिए व विभिन्न प्रकार के हुनर सीखने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। पहले तीन बैच का प्रशिक्षण आईटीआई कॉलेज में शुरू हो गया है l जिसके तहत सहायक नर्स, होटल मैनेजमेंट, घरेलू उपकरण, मैकेनिक, मोबाइल रिपेयरिंग, कंप्यूटर ट्रेनिंग, टाइपिंग, स्पोकन इंग्लिश आदि के लिए 90 बेरोजगार युवक प्रशिक्षण ले रहे हैं l सरकार द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण निशुल्क दिया जा रहा है l जिसमें रहने खाने की सारी सुविधा दी गई है l मौके पर आईटीआई कॉलेज भलगड़ा के सेंटर मैनेजर नीतेश सिंह ने बताया कि चत...