देवघर, फरवरी 8 -- करौं, प्रतिनिधि। प्रखंड के नवाडीह बसकुपी में पांच दिवसीय श्रीश्री 108 महायज्ञ सह हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा रविवार को सफलता पूर्वक संपन्न हुई l पंडित अशोक पांडे, विकास पांडे, रामप्रकाश पांडे, भूदेव मिश्रा, दीपक पांडे द्वारा हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोचार के साथ कराया गया l मौके पर ग्रामीणों द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल बाजे के साथ बजरंगबली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया l मौके पर पहरदहा, धनियाडीह, मदनकट्टा, बदिया, सगर्भंगा, तेतेरियाटांड़ सहित अन्य गांवों के सैकड़ों लोग प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिर पहुंचे। रात्रि बेला में भजन गायिका स्नेहा सरगम द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुती की गई, जिसे सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने गणेश वंदना के साथ कार्यक्र...