देवघर, फरवरी 7 -- करौं,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के नवाडीह बसकपी में चल रहे पांच दिवसीय श्री श्री 108 महायज्ञ में भक्ति की अविरल धारा बह रही है l यज्ञ के चौथे दिन शनिवार को यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप का परिक्रमा करते हुए अपने-अपने परिवार के लिए मंगल कामना की। वहीं नवनिर्मित हनुमान मंदिर में शनिवार को हजारों लोगों ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की l महायज्ञ के अवसर पर सगरभंगा, नवाडीह, बसकुपी धनियाडीह पहरदहा, जोड़ामोड, मदनकट्टा, तुलसीटांड, बदिया आदि कई गांवों से काफी संख्या में महिला-पुरुष पहुंचकर यज्ञ मंडप का परिक्रमा किया एवं हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। महायज्ञ में अशोक पांडे, राम प्रकाश पांडे, विकास पांडे, भूदेव मिश्रा लगवां, दीपक पांडे आदि पंडितों द्वारा यज्ञ एवं हवन कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.