देवघर, नवम्बर 10 -- करौं, प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में करौं प्रखंड के गोसुवाधाम महादेव मंदिर प्रांगण में रविवार को जिला समन्वयक बरूण कुमार की अध्यक्षता में गायत्री परिवार के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजित की गई l कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु गायत्री वंदना, गायत्री महामंत्र तथा वैदिक मंगलाचरण से किया गया। संगठन की नीति के अनुरूप करौं प्रखंड समन्वयक समिति का पुनर्गठन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला उपसमन्वयक उमाकान्त राय ने बताया कि गायत्री परिवार वह आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक संगठन है, जो अपना तप और कौशल मुक्ति के लिए नहीं वरन राष्ट्र और विश्व निर्माण में लगाता है। गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ, देव स्थापना, पर्यावरण संरक्षण, नारी जागरण, नशा मुक्ति अभियान, बौद्धिक नैतिक एवं सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.