देवघर, फरवरी 15 -- करौं, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि धूमधाम से भक्तिमय वातावरण में रविवार को संपन्न हुई। मौके पर शिव भक्तों ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में जाकर पूजा अर्चना की एवं अपने-अपने परिवार के लिए मंगल कामना की l इस दौरान करौं बाजार स्थित कर्णेश्वरधाम, सालतर शिव मंदिर, गौसुवा शिव मंदिर, बसकुपी शिव मंदिर, सिरियां सियाकनारी शिव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने अपने-अपने परिवार के साथ पूजा अर्चना की। वहीं शिवरात्रि के अवसर पर करौं स्थित कोटाल काली मंदिर में हजारों लोगों ने पूजा अर्चना की। करौं करनेश्वर शिव मंदिर में सुबह से ही पूजा अर्चना करने वालों का आना-जाना लगा रहा, जो संध्या बेला तक अनवरत जारी रहा l महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा प्रखंड के विभिन्न जगहों पर गस्त लगाते हुए देखा गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.