देवघर, फरवरी 18 -- करौं,प्रतिनिधि। करौं बाजार के निकट गोरा गांव में नवनिर्मित श्री श्री 108 दुबे मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई l इस कलश यात्रा में 151 कुमारी कन्याएं एवं महिलाएं शामिल हुई। यह कलश यात्रा दुबे मंदिर से निकलकर लगभग 2 किलोमीटर दूरी तय कर त्रिवेणी घाट मुर्गाबनी पहुंचा l गाजे-बाजे व ढोल नगाड़े के साथ कलश यात्रा आयोजित की गई। मुर्गाबनी त्रिवेणी घाट में आचार्य सौरभ पांडे, प्रदीप तिवारी, पंचानन तिवारी,पंकज पांडे, सुबोध तिवारी, चटिया धीरेन मिश्रा, ब्रह्म नारायण,चुटिया नलिन चंद्र मिश्रा, राम रोशन मिश्रा द्वारा विधि-विधान पूर्वक कलश में जल भरवाया गया। वहीं वापस दुबे मंदिर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोचार के साथ पंडितों द्वारा मंदिर परिसर में कलश स्थापना कराई गई। दुबे मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.