देवघर, दिसम्बर 2 -- करौं, प्रतिनिधि। करौं हटिया परिसर में सरकारी ग्रेन गोला की जमीन बचाने को लेकर सोमवार को पंचायत की मुखिया प्रमिला देवी की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक की गई। बैठक में कहा गया कि यह सरकारी जमीन है और पूर्व में ग्रेन गोला बैंक चलता था, जो वर्तमान में बंद है। दाग नंबर- 1644, खाता नंबर- 209, जमीन- 33 डिसमिल है जिसमें 26 डिसमिल ग्रेन गोला बैंक के नाम से दान दिया गया था। वर्तमान समय में बैंक बंद रहने के कारण भू-माफियाओं द्वारा जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों ने सूबे के जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन को सार्वजनिक रूप से मांगपत्र देने का निर्णय लिया। मुखिया प्रमिला देवी ने बताया कि जमीन बचाने के लिए सभी ग्रामीण हरसंभव सहयोग करें, ताकि जमीन बचायी जा सके। मौके पर गौरी शंकर केडिया, श...