बलरामपुर, जनवरी 16 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय विकासखंड के ग्राम पंचायत परसपुर करौंदा के मजरे ग्राम करौंदा में वर्षों से सफाई कर्मी न आने के कारण गांव की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। करीब दो हजार की आबादी वाले इस गांव में चारों ओर गंदगी फैली है और नालियों की सफाई न होने से घरों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। सड़क पर एक फुट तक गंदा पानी जमा हो जाता है जिससे ग्रामीणों को इसी गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा है। इसके चलते लोगों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित अधिकारी और ग्राम प्रधान द्वारा इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जलभराव और दुर्गंध के कारण हालात इतने खराब हैं कि स्कूली बच्चों को जूते उतारकर स्कूल जाना पड़ता है। ग्राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.