आजमगढ़, जनवरी 13 -- शाहगढ़, आजमगढ़। ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जल जीवन मिशन (हर घर नल योजना) के तहत विकास खंड सठियांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत शाहगढ़ में करीब 2 वर्ष पूर्व पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। योजना के अंतर्गत गांव के प्रत्येक घर तक पानी पहुंचाने के लिए अंडर ग्राउंड पाइप लाइन का जाल भी बिछाया गया। जिससे ग्रामीणों में जल्द ही स्वच्छ जल मिलने की उम्मीद जगी थी। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। करोड़ों रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी आज भी शो पीस बनकर गांव की शोभा बढ़ा रही है। जबकि ग्रामीणों को अब तक नल से एक बूंद पानी भी नसीब नहीं हो सका है। टंकी का निर्माण पूर्ण होने और पाइप लाइन बिछ जाने के बावजूद जलापूर्ति शुरू न होना योजना की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.