भागलपुर, जनवरी 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए शुरू की गई शहर जलापूर्ति योजना अपने दूसरे चरण में भी अव्यवस्था और तकनीकी खामियों की शिकार नजर आ रही है। प्रशासन की ओर से दावा किया गया था कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) से सीधे जलमीनारों को जोड़कर घरों तक पानी पहुंचाया जाएगा, लेकिन धरातल पर स्थिति इसके उलट है। हालिया पड़ताल में सामने आया है कि दूसरे फेज के तहत चिह्नित दो मुख्य जलमीनारों में से एक (आरसीडी कैंपस) तक पानी पहुंचकर बंद हो गया, जबकि दूसरी घंटाघर चौक जलमीनार को आज भी डब्ल्यूटीपी के कनेक्शन का इंतजार है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि दूसरे चरण के नाम पर बीते तीन महीनों तक अस्पताल रोड, बड़ी खंजरपुर और कोयला घाट रोड जैसी व्यस्त सड़कों को काटकर खुदाई की गई। जनता ने पाइपलाइन बिछाने और लीकेज ठीक कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.