संतकबीरनगर, फरवरी 8 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में प्रजापतिपुर से कटार मिश्र मार्ग पर करीब 3.17 करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क अपनी पांच वर्षीय गारंटी अवधि के बीच ही जर्जर हो गई है। हालात ऐसे हैं कि इस मार्ग पर चलना तो दूर, पैदल चलना भी लोगों के लिए जोखिम भरा हो गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क देने के सरकारी दावा विकास खंड हैंसर क्षेत्र में खोखला साबित हो रहा हैं। प्रजापतिपुर से कटार मिश्र मार्ग जर्जर होने पर ग्रामीण राघवेंद्र पांडेय, इंद्रेश गौतम, रामकेश, राजू उपाध्याय और राजेश यादव ने आरोप लगाया कि निर्माण के समय ही गुणवत्ता को लेकर आपत्तियां जताई गई थीं, लेकिन ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार...