गोरखपुर, जनवरी 30 -- गोरखपुर और देवरिया में गोल्ड ट्रेडिंग के बहाने करोड़ों रुपये की ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। टीआरएक्स ट्रेडिंग गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने सैकड़ों लोगों को हर महीने 2 से 4 फीसदी मोटा मुनाफा देने का लालच देकर करोड़ों रुपये हड़प लिए। कंपनी का ऑफिस देवरिया बाईपास पर एचडीएफसी बैंक वाली बिल्डिंग में चल रहा था। ठगों ने गोल्ड के कारोबार में सुरक्षित निवेश का भरोसा दिलाकर लोगों से पैसे जमा कराए। शुरुआत में विश्वास जीतने के लिए उन्होंने कुछ निवेशकों को थोड़ा-बहुत मुनाफा भी दिया, जिससे और भी लोग झांसे में आते चले गए। पुलिस ने दर्ज किया केस पिछले तीन महीने से कंपनी का ऑफिस बंद पड़ा है और निवेशकों का पैसा फंसा हुआ है। कंपनी के संचालक अशोक कुमार शर्मा और उनके साथी अब फोन बंद करके गायब हैं। पहले तो वे पैसे लौटाने क...