पटना, अगस्त 14 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्ष के अन्य नेताओं द्वारा लगाए जा रहे 'वोट चोरी के आरोप को देश के करोड़ों मतदाताओं का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि जिस जनता के वोट से विपक्ष चुनाव जीतता है, उसे ही वह चुनाव हारने पर भला-बुरा बोलता है। श्री पांडेय ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष के वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोपों पर करारा जवाब दिया है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट कहा है कि 'वोट चोरी जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश करना करोड़ों मतदाताओं पर सीधा हमला है। दरअसल ऐसे आरोप लाखों चुनावकर्मियों की ईमानदारी पर भी चोट है। 'एक व्यक्ति, एक वोट का कानून भारत के पहले आम चुनाव 1951-1952 से ही लागू है। यदि किसी के पास इस बात का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.